एएनएम-आशाओं को दिया भ्रूण हत्या रोकने को विशेष ट्रेनिंग

Spread the love

देहरादून। भ्रूण हत्या रोकने के लिए एएनएम और आशाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं छात्र-छात्राओं के बीच विशेष शिविर लगाकर पोस्ट, गीत संगीत प्रतियोगिताएं कराने के लिए कहा गया है।एसीएमओ डा़ वंदना सेमवाल और जिला समन्वयक ममता बहुगुणा के निर्देशन में हाल ही में रानीपोखरी में एक ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा़ सेमवाल ने बताया कि छात्राओं को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बेटी बचाओ अभियान और भ्रूण हत्या को रोकने के बारे में जागरूक किया गया है। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्त किया जा रहा है। रिपोर्टिंग प्रभारी ड़ प्रियंका सिंह, जिला आईईसी समन्वयक पूजन नेगी उषा रावत, दीपा गुलाटी, दीपक कनौजिया, अन्य ट्यूटर वंदना, ममता, नूतन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *