इस हफ्ते अंतिम चक्कर लगाकर बंद हो जाएंगे स्पेशल ट्रेन

Spread the love

रुड़की। दीवाली और छठ पूजा के त्योहार पर घर गए पूर्वांचल के लोग वापस अपने काम पर लौटने लगे हैं। इनके लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रखी हैं। पूर्वांचल के लिए चली ये फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियां इस सप्ताह अपना आखिरी चक्कर लगाने के बाद बंद हो जाएंगी। हालांकि पूर्वांचल से आने वाली इन सभी ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी के कोच की सारी सीटें सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में ही बुक हो चुकी हैं। इनमें दो-दो जनरल कोच हैं, जिनमें भीड़ के चलते चढ़ना मुहाल है। इनमें एक स्पेशल ट्रेन फिरोजपुर कैंट (पंजाब) से बुधवार 13 नवंबर दोपहर 1.25 बजे चली है। यह कोट कपूरा, भटिंडा, रामपुरा फूल, धुरी, पटियाला, राजपुरा, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए गुरुवार शाम 5 बजे पटना पहुंचेगी। उधर से यह गुरुवार शाम 6.45 बजे रवाना होगी, और इसी रूट से होकर शुक्रवार रात 10.40 वापस फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल गाड़ी 14 नवंबर रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर शुक्रवार शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *