राम-भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए दर्शक

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी रामलीला में राम-भरत मिलाप, सुपर्नखा नृत्य, लक्ष्मण-सुपर्नखा संवाद और सीता हरण का मंचन किया गया। राम भरत मिलाप मंचन को देख लीला देख रहे दर्शक भाव विभोर हो गए।
रामलीला मंचन की छठवीं संध्या पर भरत का चित्रकूट प्रस्थान, राम-भरत मिलाप, राम का पंचवटी प्रस्थान, पंचवटी में सीता को प्यास लगना, राम, लक्ष्मण, सीता का अत्रिमुनि से भेंट, सुपर्णखा की नाक कटना, खर दूषण वध, रावण सुपर्णखा संवाद, रावण मारीच संवाद, सीता हरण और जटायू मरण जैसे दृश्यों ने रामलीला का आकर्षण बनाएं रखा। राम को रिझाने के प्रसंग में सुपर्णखा का नृत्य और अभिनय ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सूपर्णखा की भूमिका में मोनिका, मारीच की भूमिका दीपक डोभाल, अत्री मुनि गोपाल नेगी और अनसूया की भूमिका सोनम ने निभाई। रावण की भूमिका में जगत किशोर बर्थवाल का अभिनय भी जोरदार रहा। रामलीला समिति ने दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी।रावण के विशालकाय पुतले का निर्माण किया गया है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, नागरिक मंच रघुवीर सिंह रावत, मनवीर रावत, सभासद अनीता रावत आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *