सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने सट्टा लगवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान कैड़िया के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से छह हजार 390 रुपये व सट्टे की पर्ची बरामद हो गई। आरोपी की पहचान खूनीबड़ वार्ड नंबर 27 विमल कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *