आल वेदर रोड निर्माण कार्य में आई तेजी

Spread the love

चमोली। चार धामयात्रा संपन्न होने के बाद अलवेदर रोड परियोजना कार्य में तेजी आ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास (एनएचआईडीसीएल) की ओर से गौचर से हेलंग तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य युद्घस्तर पर जारी है। चमोली के निकट बाजपुर में पिछले दो सालों से कटान के लिए अधूरी छोड़ी गई चट्टान के कटिंग का काम भी शुरू हो गया है। एनएच की ओर से आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हेलंग तक अलवेदर रोड परियोजना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। वर्ष 2018 से बदरीनाथ हाईवे पर अलवेदर रोड परियोजना का काम शुरू हुआ था। गौचर से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल और हेलंग से बदरीनाथ धाम तक बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल की ओर से पातालगंगा, भनेरपाणी, क्षेत्रपाल, मैठाणा, चमोली चाड़ा, बिरही चाड़ा, कोड़िया, लंगासू, देवलीबगड़, नंदप्रयाग, कालेश्वर, पंचपुलिया, चटवापीपल में भूस्खलन क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य भी कर दिया गया है। पुरसाड़ी में गत वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त 40 मीटर दीवार काघ् निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से डंपिंग जोन चिह्निकरण का कार्य किया जा रहा है, इसके बाद ही यहां निर्माण कार्य शुरू होगा। बाजपुर में हाईवे बेहद संकरा होने के साथ ही तीखा मोड होने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आती थी। अब कार्यदायी संस्था की ओर से यहां चट्टान कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे दिनभर में यहां वाहनों का जाम लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *