लंबित आवेदन निस्तारण में तेजी लाएं : सीडीओ

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे विकास योजना की मंगलवार को समीक्षा करते हुए सीडीओ ने लंबित आवेदन निस्तारण में तेजी लाने को कहा। सीडीओ ने लीड बैंक को निर्देश दिए कि बैंक, विभाग को ऋण स्वीकृति हेतु चेक लिस्ट समय से उपलब्ध कराएं। चेक लिस्ट में स्पष्ट रूप से आवेदक स्तर से की जाने वाली कार्यवाही, वैल्यूएशन इत्यादि में होने वाले व्यय का उल्लेख किया जाए।
सीडीओ अपूर्वा पांडे ने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि आवेदकों के तहसील स्तर पर लंबित दाखिला खारिज, भूमि का 143 प्रकरण, रजिस्ट्री आदि प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि बैंक स्तर से ऋण स्वीकृति हेतु हेड ऑफिस या आरएसी सेंटर में जाने वाली पत्रावलिओं की अपने स्तर से मॉनिटरिंग करे। सीडीओ ने कहा कि पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत आवेदनों पर चर्चा हुई। जिला पंचायत स्तर पर नक्शा स्वीकृति के लिए लंबित आवेदनों को लेकर भी बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, एलडीएम अनिल कटारिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी डा. सुनील कुमार , जिला पंचायत अभियंता सुदर्शन रावत, एसडीओ यूपीसीएल आरपी नौटियाल सहित अन्य अफसर व बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *