तेज रफ्तार थार ने स्कूटर सवारों की मारी टक्कर, एक की मौत

Spread the love

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार थार चालक ने स्कूटर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी। कार चालक स्कूटर को 20 मीटर से अधिक घसीटते हुए ले गया। हादसे में स्कूटर सवार हरियाणा के एक युवक की जान चली गई। दो अन्य गंभीर घायल हैं। पुलिस ने कार चालक यूनिवर्सिटी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। एक स्कूटर पर सवार यशु चौधरी, रितिक चौहान और वंश पुंडीर सत्य शाही मार्ग से खाना लेने जा रहे थे। तभी अचानक ने तेज रफ्तार थार करने ने इनके स्कूटर में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार स्कूटर और युवकों को 20 मीटर से अधिक घसीटते हुए हुए ले गई। इसके बाद आरोपी चालक ने कार नहीं रोकी। वह फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटर सवार यशु चौधरी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके दो अन्य साथी गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। मृतक के मामा प्रवीण कुमार निवासी शामली, यूपी ने गुरुवार को क्लेमनटाउन थाने में तहरीर दी। बताया कि भांजा अपने दोस्त के पास यहां आया था। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की कार को वैभव सिंह यादव मूल निवासी गाजीपुर, यूपी चला रहा था। वह यहां सुभाषनगर स्थिति यूनिवर्सिटी का छात्र है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं कार को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में रितिक चौहान के दौने पैर की हड्डियां जगह-जगह से टूट गईं। उसे चलने में लंबा वक्त लग सकता है। ..दूर जाकर नंबर प्लेट उतारने की कोशिश: हादसे के बाद घायल युवकों के दोस्तों ने कार का पीछा किया। वह ओगल भट्टा के पास मिले तो कार की नंबर प्लेट निकाल रहे थे। इस दौरान थार चालक वैभव सिंह यादव धक्का-मुक्की कर फरार हो गया। जबकि, उसके दो नशे में धुत साथियों मंजीत यादव और साहिल गुप्ता को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *