जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देवरामपुर स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक डैफोडिल स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों व अन्य लोगों ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक है।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विद्यालय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट व सुनील भंडारी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि लक्ष्य तक कर आगे बढ़ने वाले बच्चों को एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। खेल प्रतियोगिताओं से पूर्व विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हिंदी, गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कोटद्वार क्षेत्र के 26 सीबीएसई विद्यालय व निजी विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन हुए कबड्डी प्रतियोगिता में एमकेवीएन ने डैफोडिल को 26-10 से हराया। दूसरे मुकाबले में सिद्धबली पब्लिक स्कूल ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 15-10 से हराया।