राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्पोट्र्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चैहान ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 08 एवं 09 नवंबर को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 08 नवंबर को प्रात: 10 बजे से अंडर-17 बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 09 नवंबर को प्रात: 7 बजे से अंडर-16 बालक एवं बालिका आयु वर्ग में 03 किमी. तथा ओपन पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रात: 10 बजे बालकों हेतु अंडर-17 आयु वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी को जिला क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय में 08 नवंबर की सांय 5 बजे तक आधार कार्ड, हाईस्कूल अंक तालिका अथवा आयु प्रमाण पत्र की प्रमाणित छाया प्रति पंजीकरण हेतु उपलब्ध करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए क्रीड़ा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *