खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया गदरपुर सकैनिया में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

Spread the love

रुद्रपुर। चार करोड़ 86 लाख 18 हजार की लागत से बने मिनी स्टेडियम का लोकार्पण खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मंत्री ने स्टेडियम पर बैटमिंटन खेल कर होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रविवार को खेल मंत्री ने तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सकैनिया इंटर कलेज में बने राज्य स्तरीय बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। स्टेडियम का उद्घाटन खेल मंत्री पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने सयुंक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सहयोग से विकास की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहा स्टेडियम से क्षेत्र में खिलाड़ियों को खेलने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। लोकार्पण से पूर्व कैबिनेट मंत्री पांडेय के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां गदरपुर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, अतुल पांडे, सुरजीत सिंह सोनू, राजेंद्र कुमार उर्फ राजू, राजेश गुंबर, ग्राम प्रधान मीणा चौधरी, ग्राम प्रधान संघ जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, मनजीत सिंह बिट्टा, सरोवर नगर ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज, स्कैनिया पूर्व ग्राम प्रधान सतनाम दास, सोहनलाल, हरबंस सिंह, लेखराज, कश्मीर, सतनाम सिंह सैनी, पारस गुप्ता, गुलाबराम गुप्ता, रोशन लाल, विजय बहादुर, सुखविंदर सिंह, मेहताब सिंह, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *