खेल से सामूहिक भावना को आत्मसात करने में मिलेगी मदद

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, उत्तराखंड में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान के छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। जिसका उदघाटन एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने किया। इस मौके पर प्रो. अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में उपयोग करने और उनके अंदर सामूहिक भावना को आत्मसात करने में मदद करती है। साथ-साथ ये युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा में बने रहने में मदद करती है। इस मौके पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, छात्र, कर्मचारी और संकाय सदस्य मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *