आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए हमें गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचे विपुल मैंदोली का कार्यकत्र्ताओं ने कौड़िया बैरियर पर स्वागत किया। कौड़िया बैरियर से बाइक रैली के साथ कार्यकत्र्ताओं का हुजूम नगर निगम प्रेक्षागृह पहुंचा। प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में युवा शक्ति सबसे प्रभावी माध्यम है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की सबसे मजबूत नींव आज की युवा शक्ति है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, स्थानीय उत्पादों के सम्मान और स्वदेशी को प्रोत्साहन देने के अभियान से तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस परिवर्तन को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि भारत विश्व के सबसे अधिक युवाओं की आबादी वाला देश है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं तकनीकी रूप से दक्ष और प्रतिभाशाली युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी करने का अवसर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के विचार को हम हर नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप एक विकसित, सशक्त और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपनी पूर्ण भागीदारी देने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, विजयानंद पोखरियाल, हरी सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह आर्य, जिला मंत्री यमन डबराल, नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सौरव नौडियाल, पार्षद रजनीश बेबनी, नीरू बाला खंतवाल, ऋतु चमोली, अमित नेगी, भाबर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत सहित तमाम कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *