रुड़की। इकबालपुर शुगर मिल के समीप मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेता रविंद्र चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में सूखी लकड़ियां लेकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि जो सरकार जंगल और पर्यावरण बचाने की बात करती थी, उसने आज अपनी विफलताओं के कारण जनता को फिर से चूल्हा फूंकने और लकड़ियां बीनने पर मजबूर कर दिया है।