श्रमिकों की समस्याएं सुलझाने को जनसुनवाई हो

Spread the love

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्रों में दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों की समस्याओं के निदान को लेकर श्रमिक कल्याण मंत्री परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में गोविंद भवन स्थित कार्यालय पर सिडकुल क्षेत्र के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों व श्रमिक कल्याण परिषद के सदस्यों, पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्रम सेवा आयोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्वजनिक रूप से श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर जनसुनवाई के कार्यक्रम करने की मांग को दोहराया गया। संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र के दैनिक मजदूरों, श्रमिकों को श्रम कानून के तहत न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को श्रमिकों की समस्या के निदान के लिए सार्वजनिक रूप से जन सुनवाई के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, चंद्रेश कुमार यादव, संजीव कुमार, संतोष राणा, राजेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह रतूड़ी, उमा सिंह पांडेय, शैलेन्द्र सिंह चौहान, संतोष भारती, प्रदीप नेगी, मनीष कुमार, मनोज चौहान, गौरव चौहान, हरिकृष्ण कंसवाल, देवेंद्र रावत, सुनील बिष्ट, विजय सिंह भंडारी, छोटेलाल घड़िया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *