कबड्डी में श्रीकोट, रस्सा कस्सी में स्वीत ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर ग्राम पंचायत रानीहाट के जगत विहार खेल मैदान में तीन दिनों तक चली जिला स्तरीय मातृ शक्ति खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कब्बडी, वालीबॉल, क्रिकेट एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में श्रीकोट सेवन स्टार, रस्सा-कस्सी में स्वीत, वालीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलकेदार तथा खो-खो में लायंस श्रीनगर ने विजय हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि मातृ शक्ति का खेलों में अपनी प्रतिभा को दिखाना वाकई काबिले तारीफ है। कहा कि वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गौड़ द्वारा रखी गई इस नींव के माध्यम से आज पूरे पहाड़ी एवं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मातृशक्ति मैदान में खो-खो, क्रिकेट आदि खेलों को खेलकर मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ हो रही हैं। नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंण्डारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन करना हर किसी के लिऐ संभव नही है, लेकिन निरंतर देवेंद्र गौड़ द्वारा किये जा रहे कार्यों से अचंभित हूं, जिसमें सभी खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना तथा उनकी आवश्यकताओं का ख्याल रखना तमाम तरह की जिम्मेदारियों को समझना कोई मामूली बात नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भण्डारी, अंजना डोभाल, अंजना रावत, कल्पना चौहान, शुभम प्रभाकर आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *