कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : निरंजनी बाग में पितृ मोक्ष की कामना को लेकर सडाना परिवार की ओर से शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शारदानाथ घाट से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों अपर बाजार, गोला बाजार और काला रोड से होते हुए सडाना परिवार के निवास स्थल पर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान कथा व्यास डॉ. शशांक शेखर भी कलश यात्रा में मौजूद रहे। विधिवत पूजन-अर्चना के बाद उनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रारंभ हुआ। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी।आयोजकों के अनुसार, कथा का समापन 9 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष सडाना, सुदेश सडाना, अरुणा, प्रेम कुमार सडाना, विनीता, प्रियंका, कविता दमीर और जीवन दमीर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *