श्रीनगर ने रूद्रप्रयाग और टिहरी ने लैंसडौन को हराया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीकोट स्थित सीडीएस स्व. विपिन रावत स्टेडियम में खेली जा रही गढ़वाल क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच श्रीनगर और रुद्रप्रयाग स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते रुद्रप्रयाग स्ट्राइकर्स ने 19 ओवर में 106 रन बनाए। टीम के लिए अमित कुंवर ने 25 रन का योगदान दिया। श्रीनगर के लिए भानु प्रताप ने 3 और दिवाकर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीनगर की टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। श्रीनगर के तरफ से शोभित सरीन ने 38 और नवीन उनियाल ने 26 रन बनाए। रुद्रप्रयाग स्ट्राइकर्स के लिए वंशेज चौहान और सौरभ खरे ने 2-2 विकेट लिए। प्रतियोगिता का दूसरा मैच टिहरी थंडर्स और लैंसडौन के बीच खेला गया। लैंसडौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टिम को 49 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करती हुई टिहरी थंडर्स टीम ने 8 विकेट से मैच जीता। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *