श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम ने इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में चार पुरुष और चार महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें बिड़ला कैंपस के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि ओआईएमटी के प्राचार्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मोहित सिंह बिष्ट, अक्षत कुकरेती और डॉ. प्रशांत थपलियाल सहित आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)