श्रीनगर मनाया रक्षाबंधन पर्व

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा मंडल श्रीनगर एवं लक्ष्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा। इस दौरान महिलाओं ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *