श्रीनगर गढ़वाल : नगर कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक डालमिया धर्मशाला में आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ मण्डलम एक से 10 के लिए मण्डलम और मण्डलम सह प्रभारी नियुक्त किये गये। बैठक में सर्वसम्मति से सतीश पटवाल, भगत सिंह डागर, सुधांशु नौडियाल, निशांत कण्डारी को मण्डलम, मंगल सिंह सेंदवाल, राकेश जुगराण, जामीन अंसारी, जगमोहन सिंह रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, कपिल रावत और अनुराग घिड़ियाल को मण्डलम सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में नगर कांग्रेसी की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें राकेश लाल को नगर उपाध्यक्ष एवं रमेश जोशी को नगर महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही गयी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी रणवीर उर्फ रणी भाई को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरज घिल्ड़ियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र असवाल, जिला मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, कविता वर्मा, सोनाली रावत, रजनी, मंगल सिंह, सतीश पटवाल, महेंद्र असवाल, टिना खाना, शरीफ अहमद, महेंद्र सिंह बत्र्वाल, बबीता सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)