श्रीनगर ने चमोली और व टिहरी ने पौड़ी को पराजित किया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सीडीएस स्व. विपिन रावत स्टेडियम में गुरूवार को श्रीनगर ने 7 विकेट से चमोली रॉयल्स और टिहरी थंडर्स ने पौड़ी लॉयन्स को 2 विकेट पराजित किया। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य बिष्ट और बाबू राम चौधरी रहे।
गढ़वाल क्रिकेट लीग का पहला मैच चमोली रॉयल्स और श्रीनगर की टीम के बीच खेला गया। चमोली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 75 रन बनाए। टीम के लिए अजीत रावत ने 25 रन का योगदान दिया। श्रीनगर के लिए रेजी सिंह ने 3 और धर्मेंद्र नेगी, लक्ष्य बिष्ट और दिवाकर ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करती हुई श्रीनगर की टीम ने 12 ओवर में 76 रन बनाए। टीम के लिए लक्ष्य बिष्ट ने 39 रन बनाए। चमोली रॉयल्स के लिए पवन सुयाल ने 1 विकेट लिया। इस प्रकार श्रीनगर ने 7 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य बिष्ट रहे। क्रिकेट लीग का दूसरा मैच मैच टिहरी थंडर्स और पौड़ी लॉयन्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पौड़ी लॉयन्स ने पहले बल्लेबाजी कर 17 ओवर में 89 रन बनाए। पौड़ी टीम के लिए कौशल सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। टिहरी थंडर्स के लिए बाबू चौधरी और दीपांशु ने 3-3 विकेट लिए, लक्ष्य का पीछा करते हुए टिहरी थंडर्स की टीम ने 17 ओवर में 94 रन बनाए। टिहरी की तरफ से प्रथम शर्मा ने 24 रन बनाए। पौड़ी के लिए जगमोहन, अनुभव और कपिल ने 2-2 विकेट लिए। टिहरी थंडर्स ने 2 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच बाबू राम चौधरी रहे। मैच में जीसीएल सचिव कुलवीर उनियाल, मनीष कोठियाल, प्रमोद राणा, यशीष, संजय आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *