होली के रंग में रंगा श्रीनगर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर में होली का त्यौहार शहरवासियों ने धूमधाम से मनाया। होली पर्व पर लोगों ने टोलियां बनाकर घर-घर पहुंचकर एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर और गले मिलकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। जबकि शहरभर में जगह-जगह डीजे पर लोग नाचते हुए दिखाई दिये। शहर भर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न कराने के लिए पुलिस तैनात थे। श्रीनगर शहर के डांग, श्रीकोट, स्वीत, श्रीनगर बाजार के विभिन्न मौहल्लों में लोगों ने जमकर होली खेली। जबकि कीर्तिनगर और चौरास में भी होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपंन हुआ। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि होली पर्व पर शहरभर में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *