श्रीनगर पौड़ी पेयजल सप्लाई बिजली लाइन में फॉल्ट आने से बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। श्रीनगर से पौड़ी के लिए आ रही डेढ एमएलडी की पंपिंग योजना की बिजली लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण योजना मंगलवार सुबह ग्यारह बजे से ही बंद पड़ गई है। जबकि बारिश के कारण नानघाट पेयजल योजना बीते एक सप्ताह से बाधित ही चल रही है। अब पौड़ी मुख्यालय की पेयजल सप्लाई केवल दो एमएलडी क्षमता की पौड़ी – श्रीनगर पेयजल पंंपिंग योजना पर ही टिक गई है। मंगलवार को पौड़ी-श्रीनगर डेढ़ एमएलडी क्षमता वाली पेयजल योजना में फॉल्ट आ गया। जिसके कारण योजना से सप्लाई ठप हो गई है। जलसंस्थान के अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया है कि अभी तक फॉल्ट भी नहीं मिल पाया है। ऊर्जा कार्मिकों की हड़ताल के कारण वहां कोई फोन नहीं उठा रहा है जिसके कारण पेयजल की सप्लाई को सुचारू करने में परेशानी आ रही है। नानघाट पेयजल योजना भी ठीक नहीं हो पाई। अब पेयजल सप्लाई को लेकर और भी दिक्कते सामने आ गई है। यदि फॉल्ट ठीक नहीं होता तो मुख्यालय में पानी की सप्लाई करने को लेकर चुनौतियां खड़ी हो जाएगी। बुधवार को मुख्यालय में पानी की सप्लाई को लकेर भी उपभोक्ताओं को दो-चार होना पडे़गा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *