नियम विरुद्ध संचालित होने पर श्रीनगर स्टोन क्रशर हुआ सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह व उपनिदेशक खनन दिनेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने श्रीनगर स्थित अक्षता स्टोन क्रशर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई अनियमितताएं मिलीं, जिस पर क्रशर को सीज कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार क्रशर स्टोन क्रशर नीति और खनन नियमावली के मानकों के अनुरूप संचालित न होने के चलते सीज किया गया है। इससे पहले बीती एक अप्रैल को भी राजस्व विभाग की टीम ने उक्त क्रशर का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमें राजस्व विभाग की टीम ने क्रशर से जुड़ी भूमि अभिलेख, कच्चे रास्ते, इलेक्ट्रॉनिक मीटर, पानी के प्रॉपर छिड़काव, अभिलेख रिकॉर्ड आदि से संबंधित नकारात्मक आख्या उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई थी। इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम ने क्रशर स्थल पर मानक से अधिक भंडारण भी पाया, जिसे सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *