श्रीनगर उप जिला अस्पताल को मिली फेको मशीन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : उप जिला अस्पताल श्रीनगर को आंखों के ऑपरेशन के लिए करीब 30 लाख रुपये की लागत की फेको हाईटेक मशीन मिल गई है। जिसका उद्घाटन अस्पताल के सीएमएस डा.गोविंद पुजारी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. भाष्कर पैन्यूली ने किया। मशीन उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन होने शुरू हो गए हैं।
स्टॉप टीयर्स संस्था के प्रमोद बमरोड़ा ने बताया कि समाजसेवी संस्था खुशी के निर्देशक हरीश गुसाईं को जब स्टॉप टीयर्स के माध्यम से पता चला की राजकीय उप जिला चिकित्सालय द्वारा आंखों के ऑपरेशन करने के लिए फेको हाईटेक मशीन भेंट करने हेतु निवेदन पत्र दिया गया है तो जन स्वास्थ्य से जुड़े इस मुददे को खुशी, स्टॉप टीयर्स और एकॉम कंपनी द्वारा संज्ञान में लिया गया। जिस पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की समाजसेवी संस्था खुशी के माध्यम से फेको मशीन उप जिला अस्पताल को भेंट की गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोविंद पुजारी और डा. पैन्यूली द्वारा समाजसेवी संस्था खुशी के निर्देशक हरीश गुसाईं, एकाम और स्टॉप टीयर्स का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर स्टॉप टीयर्स संस्था के उत्तम सिंह राणा, सौम्य पन्त, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *