जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंडो-नेपाल एथलेटिक्स दस किलोमीटर रन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालासौड़ निवासी सृष्टि को गेप्स संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था ने सृष्टि को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बालासौड़ में गेप्स संस्था की ओर से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक राम भरोसा कंडवाल व मनमोहन काला ने कहा कि नव वर्ष पर नेपाल में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सृष्टि भी प्रतिभाग करेगी। इस दौरान गेप्स संस्था ने सृष्टि को आर्थिक मदद भी दी। कहा कि संस्था सृष्टि की हर प्रकार से मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य करेगी। इस मौके पर नन्हीं दुनिया भावी राष्ट्री के अध्यक्ष अनुराग कंडवाल, ऋषभ बुड़ाकोटी, मनमोहन काला, बबीता देवी, कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।