सीएम के निर्देशों पर कार्रवाई न होने पर एसएसबी गुरिल्लों ने जताया रोष

Spread the love

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक के एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी उनका विभागों में समायोजन न होने पर रोष जताया है। संगठन ने मुख्यमंत्री से समीक्षा बैठक आयोजित कर बैठक में प्रशिक्षितों को भी बुलाए जाने की मांग की है।मंगलवार को एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक घनसाली गैस गोदाम परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष दिनेश गैरोला ने कहा कि बीते 20 दिसंबर को संगठन के साथ हुई वर्चुअल बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवों व विभागीय प्रमुखों को गुरिल्लाओं के समायोजन को लेकर निर्देश दिए थे। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। कहा कि पूर्व में भी कई बार मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव स्तर से संगठन के मसले को हल करने के प्रयास हुए। लेकिन अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली, टाल मटोल की प्रवृति के चलते गुरिल्लाओं के जारी शासनादेश भी लागू नहीं हो पाये। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *