एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने की रोजगार दिए जाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने बैठक आयोजित की वन विभाग के स्टेट ईको टास्क फोर्स व कैंपा योजना में रोजगार दिए जाने की मांग की। संगठन ने जल्द रोजगार नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरुवार को पौड़ी में आयोजित एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में शासन ने स्वयं सेवकों को वन विभाग में स्टेट ईको टास्क फोर्स व कैंपा योजना में रोजगार दिए जाने का निर्णय लिया था, लेकिन अभी तक वन विभाग ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे स्वयं सेवकों में आक्रोश बना है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के समाधान के लिए 23 व 26 फरवरी को डीएम व एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष दौलत सिंह, महावीर गुंसाई, एपी सुन्दरियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *