टनकपुर में एसएसबी ने लगाया मानव और पशु चिकित्सा शिविर

Spread the love

चम्पावत। एसएसबी की 57वीं वाहिनी सितारगंज के कार्यक्षेत्र अंतर्गत थ्वालखेड़ा ग्राम सभा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मानव और पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यहां काश्तकारों को निशुल्क षि उपकरण और युवाओं को खेलकूद की सामाग्री वितरित की गई।
एसएसबी के मेडिकल अधिकारी ड। अतुल बांडेबुचे की अध्यक्षता में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मानव एवं पशु चिकित्सा एवं षि उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में तमाम लोगों का निशुल्क उपचार कर दवा वितरित की गयी। साथ ही 50 सीमावर्ती गरीब किसानों को फावड़ा, दरांती, खुरपी आदि षि यंत्र बांटे गए। गांव के युवा खिलाडियों को खेलकूद का सामान दिया गया। डिप्टी कमांडेंट मुरारी लाल ने गांव के लोगों से सहयोग की अपील की है। यहां ड। पूजा फर्सवान, असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव तोमर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह, मुख्य आरक्षी करनवीर सिंह, आरक्षी गौरव कुमार समेत प्रधान दीपा देवी, पूजा महर, निर्मला सावंत आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *