48 घंटे बाद भी नहीं लगा एसएसबी जवान का सुराग

Spread the love

चम्पावत। एसएसबी पांचवी वाहिनी ई-कंपनी कलढुंगा की बीओपी चामीगाड़ में तैनात एसएसबी जवान का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान के अलवर ढ़ाकी निवासी 35 वर्षीय जवान दीपक कुमार यादव पुत्र अजीत सिंह यादव एसएसबी ई-कंपनी कलढुंगा की बीओपी चामीगाड़ में तैनात है। एसएसबी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम जवान र्केपस से लापता हो गया। साथी जवानों ने र्केपस और आसपास का पूरा क्षेत्र छान मारा। लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को एसएसबी पांचवीं वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक शीशपाल सिंह ने टनकपुर कोतवाली में गुमशुद्गी दर्ज कराई है। इधर 48 घंटे बीतने के बाद भी एसएसबी जवान का सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *