रुद्रपुर। 57 वीं बटालियन एसएसबी की ओर से कल्याणपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देने के साथ पैरा मेडिकल स्टॉफ ने दवा वितरित की। एसएसबी के उप कमांडेंट सुरेश कुमार और चिकित्साधिकारी डॉ. करडे राजश्री अरविंद ने ग्रामीणों से अपील की कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण अवश्य करें। टीकाकरण से कोविड पर विजय प्राप्त होगी। उन्होंने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने, घर से बाहर नहीं निकलने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों को पत्रक भी वितरित किये।