22 जून के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति ने किया जनसम्पर्क

Spread the love

 

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 22 जून के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सोमवार को बाड़ेछीना, धौलछीना मनिआगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि 22 जून को एसएसबी गुरिल्ले 10 बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा में जमा होंगे। 12बजे तक गांधी पार्क में सभा होगी। इस दौरान सत्यापन से वंचित गुरिल्लों के आवेदन जमा किये जाएंगे और केन्द्रीय अध्यक्ष की संस्तुति सहित सभी आवेदन उसी दिन केन्द्र सरकार को भेजे जाएंगे। दिन में एक बजे गुरिल्लों द्वारा रैली निकाली जायेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में धरने के 5001वें दिन 23 जून को गांधी पार्क से रथ यात्रा प्रारम्भ होगी जो उसके बाद चितई गोलज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दन्या धौलछीना तक जाएगी। 4 जून को गंगोलीहाट हाट कालिका माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सभा होगी और उसके बाद बेरीनाग तक यात्रा जाएगी। 25 जून को डीडीहाट अस्कोट क्षेत्र में, 26 जून को थल धरमघर भद्रकाली मंदिर होते हुए कांडा पहुंचेगी। 27 जून को बागेश्वर में बागनाथ में पूजा अर्चना के बाद सभा करने के बाद रथ यात्रा कपकोट को रवाना होगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *