भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने निकाली तिरंगा रैली

Spread the love

पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा झूलाघाट में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान जवानों ने लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने को जागरूक किया। सोमवार को सहायक कमांडेंट अल्का यादव के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने जीआईसी झूलाघाट के छात्रों के साथ मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों, स्थानीय लोगों व ग्रामीणों को तिरंगे बांटे गए। जवानों ने लोगों को तिरंगे का महत्व बताया। कहा तिरंगा देश की आन-बान व शान का प्रतीक है। यह देश के प्रति प्रेम व सौहार्द का परिचय है। सभी को घरों में तिरंगा जरूर पहराना चाहिए। रैली में प्रधानाचार्य जगदीश साह, थानाध्यक्ष अनिल कुमार आर्या, ग्राम प्रधान किरन भट्ट, निरीक्षक हवा सिंह, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट, मुख्य आरक्षी पंकज वर्मा, अवधेश कुमार, रवि प्रकाश सहित कई लोग शामिल रहे।
बेरीनाग में जन शिक्षण संस्थान ने निकाली तिरंगा रैली
जन शिक्षण संस्थान ने मुख्य बाजार में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान लोगों को घरों में तिरंगा फहराने को जागरूक किया गया। इस मौके पर मनमोहन, गौरव, मोहन, रविंद्र, निकिता, अंकिता, भावना, अमीषा, हर्षिता सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *