एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकार से नौकरी और पेंशन मांगी

Spread the love

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक के एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक गैस गोदाम में आयोजित हुई। बैठक में संगठन ने प्रदेश सरकार की ओर से उनकी वर्षों से लंबित मांगों कार्रवाई न होने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार पर प्रशिक्षितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को घनसाली में आयोजित एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक में संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा कि, प्रशिक्षित गुरिल्ला वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही दे रही है। कहा कि, दिसबंर 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 सचिवों के साथ जो गुरिल्ला हित में मीटिंग बुलाई थी, उस पर अभी तक 2 वर्ष बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि केंद्र सरकार ने 2016 में राज्यों को पत्र भेज दिया था। प्रश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि, सरकार गुरिल्लाओं को नौकरी, पेंशन तथा आश्रितों को हित लाभ नहीं देती है, संगठन चक्का जाम और सीएम आवास कूच, सचिवालय कूच, विधानसभा कूच के लिए बाध्य होगा। बैठक में ब्लॉक महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल, मोर सिंह झिरवाण, प्रेम सिंह कलोडा, सत्येंद्र सिंह भण्डारी, सूरत सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, दिलवर चंद्र रमोला, अरविंद रावत, कुसुम सेमवाल, अनीता देवी, कविता देवी, गीता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *