एसएसजे विवि की प्री-पीएचडी पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी 2021 पुनर्परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए हैं। विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो़ सुशील कुमार जोशी ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को पंजीकरण के लिए फर्म शुल्क प्री पीएचडी फर्म का मूल्य 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 15 मार्च, 16 से 20 मार्च तक 1000 रुपया विलंब शुल्क के साथ जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क और शोध कार्य की रूपरेखा को निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय के कार्यालय में जमा कराना होगा। इधर शैक्षिक सत्र 2020-21 स्नातक, प्रथम वर्ष की परीक्षा में उत्तीर्ण परंतु किसी एक विषय के अंकों में सुधार के इच्टुक अथवा परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। सुधार परीक्षा के लिए विद्यार्थी 2 14 मार्च के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपया विद्यार्थी को देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *