एसएसजे विवि के कुलपति की फेसबुक आईडी हेक

Spread the love

अल्मोड़ा। पहाड़ की शांत वादियों में भी साइबर ठगी का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठग विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अपना हथियार बनाकर लोगों को अपना ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा में प्रकाश में आया है। ठग ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो़ नरेंद्र सिंह भंडारी की फेसबुक आईडी हेक कर क्लोन बना डाला और उसके जरिये लोगों से धनराशि की मांग की जा रही है। ठग द्वारा लोगों को एक नंबर देकर उस पर फोन और गूगल पे से धन डालने की रिक्वेस्ट की है। मित्रों के जरिये प्रो़ भंडारी को इस वाकये की भनक लगी। इस पर कुलपति प्रो़ भंडारी का लोगों से कहा इस फेक फेसबुक आईडी से उनका कोई संबंध नहीं है। इसलिए सावधान रहें और धनराशि संबंधित नंबर पर न डालें। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *