प्रदर्शनों के दौरान आमजन-स्कूली छात्र प्रभावित न हों: एसएसपी

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और धरना-प्रदर्शनों के दौरान लगने वाले जाम से जनता को निजात दिलाने के लिए नवनियुक्त एसएसपी प्रेमेंद्र डोबाल ने तैयार की है। रविवार को एसएसपी ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर उन मार्गों का निरीक्षण किया, जो रैलियों और प्रदर्शनों के कारण अक्सर प्रभावित रहते हैं। एसएसपी ने इस दौरान उन स्थलों का जायजा लिया जहां बैरिकेडिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी हो जिससे स्कूली बच्चों और आम जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी रूट को डायवर्ट करना अनिवार्य हो, तो उसकी सूचना समय रहते जनता तक पहुंचाई जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के बीच सटीक तालमेल बिठाया जाए। बैरिकेडिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि शहर की रफ्तार न थमे। इसके बाद उन्होंने इस मामले में मातहतों संग बैठक की। इस दौरान एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी शामिल रहे। शिवरात्रि पर टपकेश्वर में सुरक्षा का जायजा एसएसपी ने महाशिवरात्रि के पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर वहां सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी डोबाल ने महादेव का जलाभिषेक कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। भारी भीड़ को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता और विनम्रता के साथ व्यवहार करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *