जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : देहरादून में हुई 23वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में पौड़ी पुलिस ने 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता है। शनिवार को एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
देहरादून में हुई इस प्रतियोगिता में जूडो, वुशू, ताइक्वाडों, कराटे, पेंचक, सिलाट आदि प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला वर्ग में हुई। जिसमें टीम प्रभारी महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी द्वारा ताइक्वांडो एवं पंचकास्लॉस्ट में 1-1 स्वर्ण, मुख्य आरक्षी लवीश कुमार द्वारा वुशु में 1 गोल्ड व मुख्य आरक्षी निपुण जैन द्वारा जूडो में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।