एसएसपी ने किया साइबर क्राइम डिवीजन के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। एसएसपी डॉ़ मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में अत्याधुनिक साइबर क्राइम डिवीजन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी ने साइबर क्राइम डिवीजन का भवन बनाने के लिए सहयोग देने वाली कंपनी के अधिकारियों को सम्मानित किया। शनिवार को एसएसपी ने कहा कि जिला मुख्यालय में अत्याधुनिक साइबर क्राइम डिवीजन बनाया गया है। इसमें साइबर ठगी के पीड़ितों के बैठने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। सीएसआर स्कीम के तहत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर, रुद्रपुर कोतवाल धीरेंद्र कुमार, ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह, सीओ संचार रेवधर मठपाल, सीएफओ इशांत कटारिया, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *