एसएसपी ने कोतवाली रानीखेत का किया निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल ने कोतवाली रानीखेत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर को साफ सुथरा रखने पर स्वच्छक को पुरस्त किया। इसके अलावा उन्होंने थाना परिसर, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय व थाना कार्यालय की साफ-सफाई व मालखाना, हवालात, माल मुकदमाती, एमबी एक्ट से संबंधित वाहनों, सरकारी भवन आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र सफल निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया। यहां सीओ रानीखेत टीआर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, एसएसआई सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *