एसएसपी ने किया रानीखेत कोतवाली, फायर स्टेशन का निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने रानीखेत कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फायर स्टेशन का भी जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस, फायर कर्मियों के सम्मेलन में उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया। एसएसपी प्रदीप राय शुक्रवार को रानीखेत कोतवाली के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने कोतवाली सहित यहां स्थित महिला डेस्क, शास्त्रागार का गहनता से जायजा लिया। एसएसपी ने कोतवाली में दर्ज विभिन्न शिकायतों की भी जानकारी ली। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और फरियादियों की प्राथमिकी दर्ज करने में कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी कोतवाल मोहन सिंह सौन आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसएसपी ने लालकुर्ती स्थित फायर स्टेशन का भी वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने फायर सर्विस स्टोर बैरकों, सर्विस वाहनों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी ओर से कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन कर कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक परेशानियों की भी जानकारी ली गई तथा उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलक राज वर्मा, अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *