स्थानीय उत्पादों का एसएसपी ने किया शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार की नई-नई तकनीकों की जानकारी मुहैया कराई गयी। उद्यमी संयोजिका संस्था के द्वारा स्थानीय उत्पादों से निर्मित साबुन व सैंपू आदि उत्पादों का बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने शुभारंभ किया। एसएसपी ने महिलाओं के प्रयासों को सराहनीय बताया।
इस मौके पर समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संस्था की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय उत्पादों से विभिन्न चीजे बनाई जा रही है। उद्यमी संयोजिका वंदना नौटियाल ने दिल्ली प्रवास से लेकर पहाड़ों से लगाव और फिर स्वरोजगार के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले छ: माह से पौड़ी में कंडाली, तुलसी, एलोविरा, शहद, नारियल, नींबू से साबुन बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों से शैंपू भी बनाए जा रहे है। इसमें महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे बड़ा आकार देने की योजना भी बनाई जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। मुख्य अतिथि एसएसपी पी. रेणुका देवी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इन महिलाओं द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस कैंटीन में उत्पादों को रखा जाएगा। इस मौके पर देवप्रयाग संयोजिका रेखा भट्ट, कृषि उद्यमी संयोजिका अंजली धनाई, रेखा बलूनी, हेमलता भट्ट, रेखा थपलियाल, मनीषा भट्ट, लीला गुंसाई, ऊषा थपलियाल, वंदना सिंह, सुनीता पटवाल, लता रावत, सुनीता पटवाल, राजेंद्र चमोली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *