रसिक महाराज से मिले एसएसपी, धर्मांतरण पर चर्चा

Spread the love

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने धर्मान्तरण और लव जिहाद से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। स्वामी रसिक महाराज ने पुलिस अधीक्षक को उत्तराखंड में बढ़ते धर्मान्तरण के मामलों, खासकर कमजोर वर्गों को लक्ष्य बनाकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि लव जिहाद एवं धर्मान्तरण से जुड़े मामलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है और संवेदनशील प्रकरणों में आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द और कानूनी व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर स्वामी रसिक महाराज ने पुलिस कप्तान अजय सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *