थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें : एसएसपी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मासिक अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने कांवड़ मेले को देखते हुए सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा कि सभी थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखे और अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एसएसपी ने कहा कि साईबर आपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया जाय। उन्होंने साईबर सेल प्रभारी को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक लेते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई करने, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को जल्द हटाने, छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी थानाप्रभारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम करते हुए लोगों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों की जानकारी देने के निर्देश दिए। एसएसपी ने मोटर वाहन अधिनियम में थाना श्रीनगर और कोटद्वार के अलावा किसी भी थाने द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर एसएसपी ने बीते मई महीने में अच्छा कार्य करने पर उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल, रणवीर रमोला, आरक्षी सुरजीत सिंह, चरण पंवार, जितेंद्र, कमल रावत, संदीप सजवाल, सूर्यकान्त सैनी, राजवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, संचार अनूप काला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *