जनता की समस्याओं का गंभीरता से करें निराकरण : एसएसपी

Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनता को पुलिस से कई उम्मीदें रहती है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को उनकी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करना चाहिए। उन्होंने कोटद्वार पुलिस को लंबित विवेचनाओं के भी जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को कोटद्वार पहुंची एसएसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए यह बात कही। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक विवेचना की गहनता से जांच-पड़ताल होनी जरूरी है। विवेचना के दौरान किसी भी तरह के राजनैतिक दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा कोतवाली में आने वाले शिकायती पत्रों का भी जल्द निस्तारण होना चाहिए। किसी भी फरियादी को न्याय के लिए पुलिस दफ्तारों के चक्कर न काटने पड़े। कहा कि आमजन की शिकायतों को पुलिस कर्मी गंभीरता से लें। उन्होंने पुलिस अधीकारियों को महिला अपराध को लेकर भी गंभीरता दिखाने की बात कही। कहा कि प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसका निस्तारण करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, यातायात निरीक्षक शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *