एसएसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एसएसपी पौड़ी ने चार उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जल्द ही इन उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती स्थल पर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया को प्रभारी साइबर सेल कोटद्वार, पुलिस लाइन पौड़ी से उपनिरीक्षक अमरजीत को प्रभारी डीसीआरबी कार्यालय, एसएसपी पीआरओ मुकेश गैरोला को शिकायत प्रकोष्ठ समन सेल, सूचना प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। साथ ही पुलिस लाइन में तैनात पुष्पेंद्र सिंह को कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *