जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से तुलसी दिवस व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं देर रात संपन्न हो गई। नृत्य प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कांवेंट व ज्ञानवृक्ष अकादमी ने बाजी मारी।
उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के तहत मालवीय उद्यान में संपन्न हुई प्रतियोगिताएं अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई थी। इस दौरान सामूहिक लोक नृत्य में विभिन्न विद्यालयों की 27 टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि 11 महिला मंगल दलों ने भी अपने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गढ़वाली व कुमाऊंनी लोकनृत्यों की धूम रही। देव भूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ाने बताया कि स्कूल स्तर की लोकनृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कावेंट स्कूल प्रथम, बलूनी पब्लिक स्कूल द्वितीय व श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में ज्ञानवृक्ष अकादमी ने प्रथम व राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दलों की मांगल गीत प्रतियोगिता में जल देवभूमि मांगल ग्रुप ने बाजी मारी। योग प्रतियोगिता में वैदिक गुरूकुल कण्वाश्रम ने प्रथम स्थान पाया। योग प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था।