सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल ने धूमधाम से मनाई वर्षगांठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सेंट थॉमस कान्वेन्ट स्कूल पौड़ी की ओर से 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सभी मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अभी से अपना लक्ष्य चुनना जरूरी है, जिससे वह आगे जाकर उसे प्राप्त कर सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए और उनकी रुचि के अनुसार उनका भविष्य बनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *