स्टेडियम ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. गोकुलानंद बड़थ्वाल व लक्ष्मी बड़थ्वाल की स्मृति में दुर्गापुरी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान हुआ मुकाबला स्टेडियम कोटद्वार के नाम रहा।
दुर्गापुरी में जगदेव कबड्डी क्लब की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुरुआती मुकाबले का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा व पार्षद सौरभ नौटियाल ने किया। वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों कोे पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उद्घाटन मुकाबला कोटद्वार स्टेडियम व लालढांग के बीच हुआ, जिसमें 31-12 से स्टेडियम की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला जगदेव क्लब व दुर्गापुर दबंग के बीच हुआ, जिसमें 37-18 से जगदेव क्लब विजयी रहा। इस मौके पर ऋषि बौंठियाल, अंकित अग्रवाल, विजय रावत, विवेक बहुखंडी, राहुल गुसाईं, ओम शर्मा, अजय गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *