घर से करें पार्टी का झंडा लागने की शुरूआत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका सभागार में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अपने घर से भाजपा का झंडा लगाने की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में जिम्मेदारी मिलती है।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी भाजपा विजय कपरवाण ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनने से कोई रोक नहीं सकता है। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि 25 दिसंबर को मन की बात के कार्यक्रम को और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री शशिचंद्र रतूड़ी, गिरीश पैन्यूली, जिलामंत्री राजपाल बिष्ट, कौशल्या भट्ट, राकेश रूडोला, अजेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, महिपाल नेगी, कोषाध्यक्ष संजय रावत, मीडिया प्रभारी गणेश भटट, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *